Wednesday, January 12, 2011

श्री श्याम राधिका गाऊँ री किशोरी राधे

  श्री राधे-श्याम
 स्वीट राधिका राधे-राधे 


  श्री राधे-श्याम
 स्वीट राधिका राधे-राधे 

  श्री राधे-श्याम
 स्वीट राधिका राधे-राधे 

  श्री राधे-श्याम
 स्वीट राधिका राधे-राधे 

  श्री राधे-श्याम
 स्वीट राधिका राधे-राधे 

  श्री राधे-श्याम
 स्वीट राधिका राधे-राधे 

  श्री राधे-श्याम
 स्वीट राधिका राधे-राधे 

  श्री राधे-श्याम
 स्वीट राधिका राधे-राधे 

श्री श्याम राधिका गाऊँ री किशोरी राधे
श्री श्याम राधिका गाऊँ री किशोरी राधे !
चरणन शीष नवाऊँ री किशोरी राधे  !!
बैठी रहूँ कुंजन के कोने !
गुन्थित कर प्रिया-लाल के रहने !
मधुर-माधुरी जोड़ी निहारूँ !
लीला-कथा-कृपा मन में विचारुँ !
भक्त-संत संग लाभ बटोरूँ  !
जीवन फल मैं पाऊँ किशोरी राधे !!
श्री श्याम-राधिका गाऊँ री किशोरी राधे !
चरणन शीष नवाऊँ री किशोरी राधे !!
श्याम सुन्दर की मुरली मनोहर !
श्रीजी की प्यारी ललिता सखी जी !
सब ब्रजवासी अरु निज परिकर !
श्री गुरु कृपा फल पाऊँ री किशोरी राधे !!
श्री श्याम-राधिका गाऊँ री किशोरी राधे !
चरणन शीष नवाऊँ री किशोरी राधे !!
लखि मुष्कान मधुर प्रिया-प्रियतम !
केलि कुञ्ज की सेवा अनुपम !
रास-विलास के दर्शन लेकर !
कुञ्ज बिहारी रस गाऊँ री किशोरी राधे !!
श्री श्याम राधिका गाऊँ री किशोरी राधे !
चरणन शीष नवाऊँ री किशोरी राधे !!
यमुना पुलिन अरु श्री वंशीवट !
सेवाकुञ्ज अरु श्री निधिवन !
श्री राधे-श्याम युगल कुण्ड-गिरि गोवर्धन !
परकम्मा दे अमित पावनी !
करि आचमन मैं ध्याऊँ री किशोरी राधे !!
श्री श्याम राधिका गाऊँ री किशोरी राधे !
चरणन शीष नवाऊँ री किशोरी राधे !!
श्री वृन्दावन श्री गहवर वन !
मानसी गंगा-कुसुम सरोवर !
रमणरेती अरु श्री महावन !
त्रिलोक में न्यारी पुरी मथुरा प्यारी !
भ्रमण करूँ ब्रजधाम अनुपम !
राधे-श्याम-राधे-श्याम  गाऊँ किशोरी राधे !!
श्री श्याम राधिका गाऊँ री किशोरी राधे !
चरणन शीष नवाऊँ री किशोरी राधे !!
आनंद न्यारे नन्दगाँव प्यारे !
बरसाने की खोर सांकरी !
श्रीजी मंदिर श्री बाँके बिहारी ! 
श्री राधा-रमण जय-जय गिरधारी !
श्री राधा-वल्लभ मधुर बिहारी !
करि दर्शन वृन्दावन बिहारी !
यमुना पुलिन बसाऊँ किशोरी राधे !!
श्री श्याम राधिका गाऊँ री किशोरी राधे !
चरणन शीष नवाऊँ री किशोरी राधे !!
सबहि मनोरथ पूर्ण हों मेरे !
विनती पुनि-पुनि गाऊँ री किशोरी राधे !
श्री श्याम राधिका गाऊँ री किशोरी राधे !
चरणन शीष नवाऊँ री किशोरी राधे !!

स्वीट राधिका राधे-राधे